पीलीभीत के विकासखंड अमरिया क्षेत्र के ग्राम बरात बोझ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह पहुंचे,सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी।

पीलीभीत के विकासखंड अमरिया क्षेत्र के ग्राम बरात बोझ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह पहुंचे,सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


पीलीभीत के विकासखंड अमरिया क्षेत्र के ग्राम बरातबोझ के मंडी परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह और खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव पहुंचे तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम वासियों तथा क्षेत्रवासियों को केंद्र में मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।किसानों और आवास लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए हैं।कार्यक्रम के दौरान योजनाओं से संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण,ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम प्रधान कालीचरण,सहकारी समिति के अध्यक्ष लीलाधर,जहानाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष जय जय राम राजपूत के अलावा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे हैं।