किशोरी पर धारदार हथियार से हमला, बाइक सवार हमलावरों ने गले और चेहरे पर किए वार, दिनदहाड़े हुई वारदात से मचा हड़कंप

हरदोई। देहात कोतवाली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक किशोरी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको पुलिस ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

बताते चलें कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के कपूरापुर निवासी एक परिवार देहात कोतवाली के महोलिया बाईपास पर किराए के मकान में रहता था। जिनके घर की किशोरी दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। जब किशोरी सामान लेकर वापस लौट रही थी। तभी अज्ञात बाइक सवारों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके गले और चेहरे पर कई वार किए और भाग गए। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको बाइक सवार हमलावर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है।

एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली देहात के महोलिया बाईपास में एक परिवार किराए पर रहता था। जो मूलरूप से टड़ियावां के कपूरापुर का रहने वाला है। उसी घर की किशोरी दुकान से सामान लेने गई थी। जिस पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल किशोरी को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस जांच में जुटी है, तहरीर के आधार मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।