पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के द्वारा दो निरीक्षक सहित 10 उप निरीक्षकों के किए गए स्थानांतरण।

ब्रेकिंग

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के द्वारा दो निरीक्षक सहित 10 उप निरीक्षकों के किए गए स्थानांतरण।


पुलिस लाइन से उप निरीक्षक कप्तान सिंह,राजवीर सिंह को थाना जहानाबाद भेजा गया।

थाना जहानाबाद से कस्बा इंचार्ज मुनीर अहमद को थाना अमरिया भेजा गया।

अपराध निरीक्षक गजेंद्र सिंह को थाना सुनगढ़ी से थाना जहानाबाद भेजा गया।

उप निरीक्षक राजेश कुमार को चौकी रमनगरा से थाना अमरिया क्षेत्र की दियूनी डैम चौकी का इंचार्ज बनाया गया।

दियुनी डैम चौकी से स्थानांतरण कर उपनिरीक्षक जयदेव सिंह को थाना जहानाबाद भेजा गया।

थाना जहानाबाद से स्थानांतरण उप निरीक्षक मैनपाल को थाना करेली भेजा गया।

निरीक्षक चिंतामणि पटेल को पुलिस लाइन से थाना सुंगड़ी भेजा गया।

उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह को जरा चौकी से बीसलपुर में चीनी मिल चौकी इंचार्ज बनाया गया।

उपरीक्षक अमरीश बाबू को थाना करेली से जरा चौकी इंचार्ज बनाया गया।

उप निरीक्षक मनोज कुमार को खकरा चौकी से स्थानांतरण करते हुए थाना माधो टांडा के रमनगरा चौकी इंचार्ज बनाया गया।

उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह को चीनी मिल चौकी इंचार्ज से स्थानांतरण करते हुए चौकी प्रभारी खकरा बनाया गया।

स्थानांतरण हुए सभी पुलिस कर्मचारियों को तत्काल आदेश का अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।