राम के प्यार मे फराह बनी जानकी मजहब बदलकर मंदिर में की शादी

बरेली। जनपद के थाना भुता क्षेत्र मे एक मुस्लिम लड़की ने मजहब बदलकर अपने प्रेमी राम से शादी रचा ली। शादी के बाद उसने अपना नाम बदलकर फराह अंसारी से जानकी रख लिया। दोनों के परिजन शादी में शामिल नही हुए। युवती ने परिजनों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। थाना भुता निवासी फराह अंसारी (23) ने बताया कि राम उसके पड़ोस मे ही रहता है। बचपन से दोनों एक-दूसरे को जानते है। दोनों में प्रेम हो गया। क्योंकि स्कूल सिर्फ आठवीं तक था। इसके बाद दोनों ने अलग अलग स्कूल में एडमिशन लिया। फराह की पढ़ाई घरवालों ने हाईस्कूल के बाद बंद करा दी जबकि राम ने एमए किया। इस दौरान फराह के घर वालों के उसके और राम के बीच प्यार की भनक लग गई। घर वालों ने उसकी पूरनपुर से आए रिश्ते से शादी तय कर दी। जबकि फराह ने इस रिश्ते का विरोध किया। उसे लड़का पसंद नही था। मिलने पर भी पाबंदी लगा दी। मनाने के बाद भी परिजन शादी के लिए तैयार नही हुए। इस पर शनिवार को दोनों ने थाने के सामने बने अयोध्या धाम मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद फराह ने अपना नाम भी बदल लिया। शादी के बाद दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। फराह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने पर परिजन दूसरी जगह शादी का दबाव बना रहे थे। मना करने पर पिटाई की जाती। कई बार जान से मारने की धमकी भी दी सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। मर्जी से उन्होंने शादी की है। उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी दंपती को परेशान करने वालों पर कार्रवाई होगी।।