लुडलो कैसल नंबर २ स्कूल ने अपने चौथे Alumni Meet को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया

नई दिल्ली , 24 दिसंबर: रविवार को यहां लुडलो कैसल नंबर २ स्कूल ने अपने चौथे Alumni Meet को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। इस अवसर पर करीब 200 छात्र और 100 अध्यापकों ने हिस्सा लिया। सुबह कॉफी और पकोड़ों के साथ नाश्ते को बढ़िया व्यवस्था की गई। सभी अध्यापकों को तिलक लगाकर और उन्हें माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

उसके बाद दीप प्रज्वलन हुआ और 'वंदेमातरम' के गान ने सभी का मन मोह लिया। श्रीमती प्रवीण गोला ने अपनी हिंदी कविता "पूर्व छात्र संगोष्ठी" का पाठन करके इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। फिर कोर सदस्यों द्वारा स्टेज पर भाषण दिए गए जिसमें चंद्रमोहन शास्त्री जी ने मुख्य भूमिका निभाई।

उसी टीम के बाकी सहयोगियों ने जिनमें सुनील चौधरी, शैलेंद्र राणा, शिल्पी गुप्ता, श्याम मोहन, कमल कपूर, कपिल किशोर कपूर, नितिन आहुजा और राकेश कुमार अग्रवाल जी ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में अपना भरपूर साथ दिया।

हमारे कुछ अध्यापकों ने अपने भाषण में हम सभी छात्रों के आने वाले कल की मंगल कामना की और हमें आशीर्वाद दिया। स्टेज पर संगीत की धुन पर छात्रों ने जमकर ठुमके लगाए और इस Alumni Meet का मजा लिया।

स्वादिष्ट लंच के साथ कार्यक्रम के समापन पर सभी बैच की अलग-अलग ग्रुप फोटो ली गई और जाते समय सभी छात्रों को 2024 का एक खूबसूरत कैलेंडर उपहार स्वरूप भेंट किया गया।