राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की

लखनऊ/रायबरेली।लखनऊ में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में संगठन विस्तार के साथ आगमी लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक अयोजित की गई।बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। जिसमें संगठन को मजबूती और बहुसंख्यकों के हक की लड़ाई सड़कों से संसद तक लड़ने का आश्वासन दिया गया है।रविवार को लखनऊ के गणेशगंज स्थित व्यापार मण्डल भवन में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर आरबी सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय व प्रदेशीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर आरबी सिंह ने प्रदेश में संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि।पार्टी की मंशा है कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी अनुकूल लोक सभा और विधान सभा की चिन्हित किया जायेगा।चिन्हित लोक सभा और विधान सभाओं में बूथ स्तर तक समितियों का विस्तार किया जाएगा। बूथ स्तर तक संगठन विस्तार होने के पश्चात वहां कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे।आगे उन्होंने कहा कि हमारा देश बाहरी और आन्तरिक संकटों से घिरा हुआ है।इसके लिए पार्टी युद्ध स्तर पर जन जागरण कार्यक्रम चलाएगी।पार्टी अल्पसंखयक नीति का डट कर विरोध करने के साथ बहुसंख्यकों की लड़ाई सड़क से संसद तक जन आन्दोलन के माध्यम से लड़ने के लिए तैयार है।बैठक में कई समितियों के गठन के साथ उनके प्रभारियों का मनोनयन किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर आरबी सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आवाहन किया की आप हमें अपना पांच साल दें और हमआपको और आपके आगामी पीढ़ी को उत्तम और सुरक्षित भविष्य देंगे।