पीलीभीत के विकासखंड अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरी,ढेरम, सुकटिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह के साथ हेमराज वर्मा पहुंचे,सरकार की

पीलीभीत के विकासखंड अमरिया क्षेत्र के ग्राम धुंधरी,ढेरम,सुकटिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह के साथ हेमराज वर्मा पहुंचे,सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


पीलीभीत के विकासखंड अमरिया क्षेत्र के ग्राम सुकटिया, ढेरम,धुंधरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह के साथ भाजपा नेता हेमराज वर्मा पहुंचे तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम वासियों तथा क्षेत्रवासियों को केंद्र में मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।किसानों और आवास लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए हैं।कार्यक्रम के दौरान योजनाओं से संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण,ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम प्रधान प्रिंस,भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर के अलावा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान एवं ग्रामवासी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित रहे हैं।