पीलीभीत में ब्लॉक ललौरीखेड़ा के ग्राम सरौरी,गौनेरी बदी में विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा में पहुंचे राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार,सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया बखान।

पीलीभीत में ब्लॉक ललौरीखेड़ा के ग्राम सरौरी,गौनेरी बदी में विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा में पहुंचे राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार,सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया बखान।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

यूपी में जनपद पीलीभीत के विकासखंड ललौरी खेड़ा क्षेत्र के ग्राम सरोरी,गौनेरी बदी में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक संजय सिंह गंगवार एवं गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार पहुंचे।कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने जनमानस को संबोधित करते हुए भारत सरकार और यूपी सरकार के द्वारा जनमानस के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं के स्टॉल कैंप लगाए गए जिनमें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कर्मचारियों से विस्तार से जानकारी ली है।कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए हैं।इस दौरान ब्लॉक ललौरी खेड़ा के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार के अलावा उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह एवं खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश तथा खंड शिक्षा अधिकारी राजेश गंगवार के अलावा सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे हैं।