शैलेंद्र सिंह सेना में बने लेफ्टीनेंट, शुभचिंतकों में दौड़ी खुशी लहर

मैनपुरी/फिरोजाबाद- जनपद फिरोजाबाद के गांव ताखा निवासी शैलेंद्र सिंह यादव पुत्र रामनरेश यादव का शनिवार को भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट के पद का शपथ ग्रहण हुआ।

आपको बता दें कि उक्त शैलेंद्र सिंह यादव ने वर्ष 2020 में भारतीय सेना में जेसीओ का पद हासिल किया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन को जारी रखा। जिसके बाद उन्होंने बीते शनिवार को आईएमए देहरादून में अपना सफल प्रशिक्षण पूर्ण करते हुए लेफ्टीनेंट के पद का शपथ ग्रहण कर लिया।

पिता की तीनों संतान हैं भारतीय सेना में चयनित

वहीं शैलेंद्र सिंह के पिता रामनरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे तीनों लड़के भारतीय सेना में हैं। जिसमें मेरा एक बेटा अब लेफ्टीनेंट बन गया और दूसरा शिशुपाल सिंह सिकंदराबाद में तथा तीसरा बेटा रमाकांत पठानकोट में तैनात है। जहां पर वह अपनी सेवाएं बड़ी ही मेहनत और लगन के साथ दे रहे हैं।

फिरोजाबाद के साथ ही मैनपुरी का भी किया नाम रोशन

वहीं आपको बता दें कि शैलेंद्र सिंह वैसे तो फिरोजाबाद गांव ताखा के मूल निवासी हैं। लेकिन इनकी मम्मी मैनपुरी के नायकूट की हैं और चाची गांव रठेरा की तथा इनकी स्वयं की ससुराल गांव भानपुर में हैं। जितना इनका लगवा फिरोजाबाद से हैं उतना ही लगाव जनपद मैनपुरी से भी है। वहीं जब इनके लेफ्टीनेंट बनने की जानकारी जब शुभचिंतकों को मिली तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई और इन्हें और उनके पिता को लोग फोन कर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।