अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए यशवंत कुमार पाण्डेय

रसड़ा( बलिया)। सच्ची लगन से मेहनत हो,तो कामयाबी अवश्य मिलती है।सच्ची मेहनत और लगन से काम करने वाला व्यक्ति कामयाब जरूर होता है। इस बात की पुष्टि बलिया जनपद के एक लाल ने चरितार्थ कर दिखाया। ज्ञातव्य हो की रसडा़ कोतवाली अंतर्गत नगर के सटे ग्राम दलई तिवारीपुर के मूल निवासी यशवंत कुमार पाण्डेय पुत्र चंद्रभूषण पाण्डेय को बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह मे अंतरराष्ट्रीय उपाधि पुरस्कार से नवाजा गया।वर्तमान में यशवंत कुमार पाण्डेय एवं कम्पनी यास्मीन इंवारो इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड देश एवं विदेश में दूषित जल शोधन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है अतः उनकी कंपनी को तेजी से बढ़ती हुई भारतीय कम्पनी उत्कृष्टता पुरस्कार से भी नवाजा गया है। अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से जिले वासियो, सगे सम्बन्धियो का गर्व से सीना चौड़ा हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में थाईलैंड राजशाही परिवार मंत्री एवं भारत की तरफ से के.सी. त्यागी उपस्थित थे दूषित जल शोधन के क्षेत्र में पाण्डेय जी की प्रशंसा जहुँओर हो रही है अंतररार्ष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से बलिया जिले का मान बढा़ है।