पौने तीन किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज शाही थाना पौने पुलिस ने तीन किलो अफीम के आरोपी गिरफ्तार कर भेज साथ को जेल दिया। उसकी झोंपड़ से महिलाओं के शृंगार का सामान बरामद हुआ है। पुलिस बृहस्पतिवार रात शाही थाना प्रभारी के मुताबिक सतीश कुमार नैन टीम के साथ शाही फतेहगंज रोड पर गश्त कर रहे थे मुखबिर की सूचना पर उन्होंने संदिग्ध आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ की। आरोपी ने अपना परिचय खरसैनी निवासी नन्हे के रूप में दिया। उसके बैग से 2.650 किलो अफीम बरामद हुई। पूछताछ में उसने तस्करों को अफीम बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसकी झोंपड़ी कीतलाशी ली तो काले रंग का बैग मिला। उसमें महिलाओं से संबंधित चूड़ी, शीशा, हेयरबैंड व अलग- अलग रंग की साड़ियों की तीन कतरन बरामद हुई। पता लगा कि नन्हे की गतिविधियां संदिग्ध हैं। वह अधिकतर समय इधर-उधर ही घूमता रहता है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।