सौभाग्य की बात, मिशन जागृति की हो रही शुरुआत - डॉ. संजय वर्मा

थाना कुरावली में मिशन जागृति का सफल कार्यक्रम

अपर पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और बाल अपराधों में कैसे लगे लगाम के गुर

कुरावली/मैनपुरी- उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार पूरे प्रदेश भर में महिलाओं और बाल अपराधों की रोकथाम के लिए मिशन जागृति कारक्रम के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को जागरूक किया जा रहा है। जिसके लिए प्रत्येक थाना पर मिशन जागृति कार्यक्रम को कराकर वहां की जनता को इसके बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।

इसके लिए शुक्रवार को जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली में मिशन जागृति का कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन पर रखा गया। जिसको लेकर इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पहुंचे। जिन्होंने अपने वक्तव्य के माध्यम से वहां पर मौजूद महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को महिलाओं और बाल अपराध को लेकर विस्तार से बताया और उसे कैसे खत्म किया जाए, इसके बारे में भी विशेष जानकारी दी गई।

प्रभारी निरीक्षक ने एएसपी को बुके भेंटकर किया स्वागत

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में थाना कुरावली पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का थाना प्रभारी निरीक्षक मोहर सिंह ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।

सौभाग्य की बात, मिशन जागृति की हो रही शुरुआत - डॉ. संजय वर्मा

वहीं क्षेत्राधिकारी कुरावली डॉ. संजय कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम को संबोधित कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है जो एडीजी आगरा मैडम श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ की विशेष पहल के बाद इस इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बाल अपराधों को कम करने और उनपर काफी हद तक लगाम लगाने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। जिसके लिए इस कार्यक्रम के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाती है। ताकि इस तरह के मामलों में कमी आ सके।

भूमि संबंधी विवादों के मामले से ही बड़े मामले पकड़ते हैं तूल - श्री वर्मा

वहीं इसके आगे क्षेत्राधिकारी श्री वर्मा ने बताया कि आजकल अक्सर भूमि संबंधी विवादों के मामलों को लेकर ही अक्सर बड़े मामले तूल पकड़ते हैं। क्योंकि इसका मूल कारण यह है कि राजस्व विभाग की टीम के द्वारा भूमि संबंधी विवादों का समयानुसार निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्वक निस्तारण नहीं किया जाता है। वहीं भूमि संबंधी जहां विवाद होते हैं उन विवादों में महिलाएं सबसे आगे कर दी जाती हैं। जिसके बाद वह लोग भूमि का विवाद छोड़कर महिलाओं के माध्यम से अपने विपक्षी पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पर मुकदमा पंजीकृत करा देते हैं। इस तरह से बड़े मामले तूल पकड़ लेते हैं।

व्हाट्सएप पर आई हुई अज्ञात नंबरों की कॉल को ना उठाएं - श्री कुमार वर्मा

इसके आगे श्री वर्मा ने बताया कि आज के इस दौरा में पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी साइबर अपराध की शिकार होती जा रही हैं। इसका एक मूल कारण यह भी है कि आपके व्हाट्सएप पर यदि किसी अज्ञात नंबर से कॉल आती है तो उसे ना उठाएं। हो सकता है कि अज्ञात नंबर से कॉल करने वाला साइबर अपराधी हो। साइबर अपराध से बचने का यह भी एक तरीका है।

घर में मन मुटाव होने पर भी बात करें जरूर - क्षेत्राधिकारी

वहीं उन्होंने बताया कि प्रायः देखा जाता है कि यदि घर में एक साथ रहते हुए भी किसी तरह का मन मुटाव हो जाता है तो वह लोग महीने भर या 15 दिन से भी अधिक का समय व्यतीत हो जाता है। लेकिन वह लोग आपस में बातचीत बिलकुल खत्म कर देते हैं। ऐसे भी पति - पत्नी में भी कभी कभार किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है तो वह भी एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। ऐसा लोगों को बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यदि घर में किसी बात को लेकर मन मुटाव हो भी जाता है तो आपस में बातचीत करना बिलकुल भी बंद ना करें। वहीं आपस में बातचीत करते रहने से मन हल्का हो जाता है और विवाद की स्थिति जो होती है, वह पूरी तरह से समाप्त हो जाती है।

प्रत्येक महिला और बच्चों के जागरूक होने के बाद मिशन जागृति होगा सफल - संजय कुमार

इस अभियान को पहले मंडल, जिला, सर्किल, थाना फिर पंचायत से लेकर गांव गांव चलाकर हमें और जागरूक महिलाओं और पुरुषों के माध्यम से प्रत्येक महिला और बच्चे को जब उसके प्रति होने वाले अपराधों से बचाव को लेकर जागरूक कर देंगे तो समझिए यह मिशन जागृति का कार्यक्रम पूर्ण रूप से संपन्न हो गया है।

महिला संबंधी अपराध कम करने के लिए पुलिस विभाग में प्रदेश सरकार अधिकतर महिलाओं की कर रही है न्युक्ति - राजेश कुमार

वहीं उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पहले महिलाओं की न्युक्ति कम होती थी और महिलाओं के साथ हुई घटना किसी पुरुष में काफी परेशान भी होती थी। लेकिन अब प्रदेश सरकार के द्वारा पुलिस विभाग में अधिकतर महिलाओं की ही न्युक्ति कर रही है और उन महिलाओं की तैनाती थाना स्तर पर अधिक से अधिक कर रही है। ताकि यदि अब किसी भी महिला के प्रति को घटना या अपराध होता है तो उससे बात करने के लिए हमारी महिला अधिकारी ही उपलव्ध होगी। जिससे कि थाना पर आई हुई महिला उस महिला अधिकारी को अपनी समस्या खुलकर बता सके। इसके अलावा प्रदेश सरकार के द्वारा निशुल्क 1090 हेल्पलाइन को चलाया जा रहा है। यह हेल्पलाइन महिलाओं के लिए ही है। यदि कोई महिला इस हेल्पलाइन पर कॉल करती है तो उसकी बात महिला अधिकारी से ही होती है। जिससे महिलाएं इस हेल्पलाइन पर अपनी समस्या को खुलकर बताती हैं। जिसके बाद वह महिला अधिकारी उस समस्या को पहले मंडल, फिर जिला और फिर थाना पर स्थानांतरित करती हैं। जिसके बाद थाना स्तर से उस महिला की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाती है।

यह अभियान महिलाओं, बच्चों और बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के संबंध में है- राजेश कुमार

जिसके बाद उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मिशन शक्ति अभियान को चलाया जा रहा था। उसके माध्यम से भी महिलाओं को काफी जागरूक किया गया और उसका अच्छा खासा असर भी पड़ रहा है। अब थाना स्तर पर महिला संबंधी अपराधों में काफी कमी आई है। जिसके बाद अब इस अभियान को चलाया जा रहा है। इस अभियान का एक मात्र उद्देश्य यह है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें सशक्तिकरण बनाने के संबंध में है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम लोगों को जागरूक करने का काम बड़े स्तर पर हो रहा है। जिसके माध्यम से उन्होंने चार विंदु बताए हैं।

महिलाओं और बच्चियों को नहीं बनाना चाहिए मोहरा - राजेश

अक्सर देखा जाता है और इस प्रकार के मामले भी आते हैं कि गांव में लड़ाई झगड़ा नाली और खेत को लेकर हो जाता है। लेकिन वह लोग खेत और नाली को लेकर थाना पर मुकदमा लिखने के लिए प्रार्थना पत्र नहीं देते हैं। वह सीधे अपने घर की किसी महिला या बच्ची को लेकर थाना पहुंच जाते हैं और कहते हैं कि इसके साथ छेड़छाड़ हुई है या फिर इसके साथ बलात्कार हुआ है। लेकिन बाद में यह मामले विवेचना के दौरान झूठे साबित होते हैं। लेकिन इस विवेचना के दौरान विवेचक तो परेशान होते ही हैं। लेकिन जिस महिला या बच्ची को लेकर मुकदमा लिखवाया जाता है उसके बारे में सोचिए कि उसे कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए मैं महिलाओं और बच्चियों से कहना चाहूंगा कि यदि इस प्रकार का कोई काम करने के लिए आपके घर का कोई सदस्य कहता है तो उसे स्पष्ट मना कर दीजिए कि जो मामला है। उसी मामले को लेकर थाना पर शिकायत कीजिए, मैं इस तरह की कोई भी बात नहीं कहूंगी। इससे इस तरह के झूठे मामलों में भी पूरी तरह से कमी आ जायेगी।

वास्तविक घटना होने पर महिलाएं होती हैं मानसिक रूप से प्रताड़ित - अपर पुलिस अधीक्षक

जिसके आगे उन्होंने कहा कि महिलाओं या किशोरियों के साथ वास्तव में घटना होने पर वह इस तरह के मामलों में मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित होती हैं। जो इस प्रकार के मामलों की शिकार होती है। उसके लिए इस अभियान को चलाया गया है। इस तरह की महिलाओं की पैनल बनाकर काउंसलिंग कराई जाती। कभी कभी महिलाएं और बच्चियां इतना अवसाद ग्रस्त हो जाती है कि वह गलत कदम उठा लेती हैं। यदि इस प्रकार का कोई मामला है तो उसकी हमें जानकारी दें तो हम उसकी कानूनी मदद अवश्य करेंगे।

घर के बच्चों से करें मित्रता पूर्वक व्यवहार, उनकी प्रत्येक गतिविधि पर रखें पैनी नजर - श्री कुमार

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आजकल भारी संख्या में नाबालिग लड़कियों के भागने के मामले हो रहे हैं। इन बच्चियों में सोचने और समझने की क्षमता भी नहीं होती है। इस तरह का कृत्य करने वाले लड़कों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाती है। इस तरह के बच्चों के प्रति कड़ी नजर रखें। अपने बच्चों से बात करें और उनसे मित्रता पूर्वक व्यवहार रखें। यदि वह ऐसा करती है तो उससे बात कर उसे समझाना चाहिए कि आपकी उम्र अभी 18 साल से कम है। आप 18 साल के होने से पहले ऐसा कोई भी कदम ना उठाएं, जिससे कि आपको जिंदगी भर पछताना पड़े। वहीं अध्यापक भी अपने स्कूल के 12 वीं क्लास तक के बच्चों को भी समझाएं। अविभावकों को अपने बच्चों की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखनी चाहिए।

साइबर अपराध होने पर तत्काल 155260 पर करें कॉल - राजेश कुमार

वहीं अंत में सबसे महत्वपूर्ण बिंदु साइबर अपराध के बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आजकल हमारे बच्चे सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर काफी एक्टिवेट रहते हैं। ऐसे में वह अज्ञानता बस किसी साइबर अपराधी के संपर्क में आकर उससे बातचीत करने लगते हैं और उसके झांसे में आकर उसे ऐसी चीजें शेयर कर देते हैं। जिसका साइबर अपराधी के द्वारा गलत इस्तेमाल करते हुए आपको ब्लैकमेल कर लिया जाता है। यदि किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसा होता है तो वह तत्काल 155260 पर कॉल करें। इस हेल्पलाइन पर कॉल करने के बाद आपकी शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाती है और हम उस अपराधी तक पहुंचकर उसे पकड़ लेते हैं।

यह लोग रहे मौजूद

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, एसडीएम राम नारायण वर्मा, चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शैलेंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र राठौर, इंस्पेक्टर मोहर सिंह, विनोद शर्मा, पीयूष राठौर, विकास पाठक, शिवम यादव, राज बहादुर गुप्ता, नीलेश वर्मा, ललित पाल, विनोद राठौर, गोविंद शाक्य, अमन यादव, शिववीर सिंह चौहान, चिरौंजीलाल यादव, वीरेंद्र पल सिंह समेत दर्जनों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।