अक्षय नवमी पर आंवला वृक्ष पूजन के साथ हुआ महाप्रसाद का भोज


नगरा बलिया। अक्षय नवमी पर आंवला पूजन कर महाप्रसाद ग्रहण कराया गया। हिन्दू त्यौहारों में अक्षय नवमी का बहुत बड़ा विशेष महत्व है। कार्तिक मास के अक्षय नवमी पर्व पर आंवला वृक्ष का विधिविधान से पूजन करके वृक्ष के नीचे भोजन किया गया। वृक्ष के नीचे पूजन तर्पण और दान कर वांछित फल की कामना किया गया। नगरा पंचायत के आचार्य ओमप्रकाश वर्मा ने लोक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु के वास करने वाले आंवला वृक्ष के नीचे अपने पुरोहित विद्वान पंडित सुधाकर दुबे से पूजन कराकर भोजन का आयोजन किए। इस मौके पर सुरेन्द्र तिवारी, आशुतोष पाण्डेय, अंचल पाण्डेय, सुशील पांडेय, शेषनाथ तिवारी, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, दीनदयाल राम, सन्त उदयी, रामनाथ यादव, पुरारी पाण्डेय, शिवपूजन गोंड, परशुराम तिवारी, रंजीत मध्येशिया, शैलेश यादव, विन्ध्याचल यादव, अजय कुमार वर्मा, राजू सोनी, निर्मल सोनी, हरिश्चन्द्र वर्मा, त्रिभुवन सेठ आदि रहे।

रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा नगरा