जैजैपुर विधानसभा : क्या बसपा के गढ़ को भेद पाएंगे भाजपा और कांग्रेस ? त्रिकोणीय खेल में किसके सिर होगा ताज*

जैजैपुर/ सक्ति:-मतदान होने के बाद सभी प्रत्याशियों का किस्मत स्ट्रांग रूम में जमा हो गया है जो मतगणना 3 दिसम्बर कदिन खुलेगा। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में पन्द्रह प्रत्याशियों ने अपना किस्मत अजमाया हैं। इस विधानसभा की बात करें तो चुनावी खेल त्रिकोणीय होने के साथ ही बेहद दिलचस्प दिख रहा है। जिसमे कांग्रेस से बालेश्वर साहू भाजपा प्रत्याशी कृष्णकांत चन्द्रा व बहुजन समाज पार्टी के दो बार के विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा आम आदमी पार्टी से दुर्गालाल केंवट एवं जोगी जनता कांग्रेस टेकचंद चन्द्रा द्वारा अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं।
आपको बता दें कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की ताकत उसकी परंपरागत वोट को लेकर है। जिस पार्टी के प्रत्याशी बालेश्वर साहू हैं। तो भाजपा ने कृष्णकांत चन्द्रा पर भरोसा जताया है। तो वहीं दो बार के विधायक केशव प्रसाद चन्द्रा फिर से बसपा के प्रत्याशी हैं। इस बार जैजैपुर सीट में चुनावी खेल बेहद रोचक नजर आ रहा है क्योंकि कांग्रेस,बीजेपी एवं बसपा तीनों पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है। अब यह तो जैजैपुर की जनता आने वाले समय में ही तय करेगी कि आगे 5 साल कौन उनका राजनेता होगा जो इस विधानसभा में विकास को प्राथमिकता दे व जनता के सुख- दुख में उनके सहभागी बन सके ?