कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्षेत्र में देवी देवताओं के प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल सम्पन्न 


नगरा (बलिया)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बीच बुधवार को देर शाम देवी प्रतिमाओं का विसर्जन डूमाडार मोड़ स्थित ब्रह्म स्थान के पास आंवला नाला में सम्पन्न हुआ। करीब दर्जन भर देवी प्रतिमाओं के साथ चल रहे श्रद्धालु भक्त डीजे की धून पर थिरकते हुए मां भगवती के नाम का जयकारा लगाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। विसर्जन पूर्व मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं की आरती की गयी। शाम चार बजे स्थापित सभी पंडालों से मुर्तियों के स्थान से ट्रेक्टर ट्राली पर रखकर युवाओं का हुजूम नगर पंचायत के विभिन्न गलियों व वार्डों का भ्रमण करते हुए सिकन्दरपुर मार्ग के ब्रह्मस्थान आंवला नाला में मां दुर्गा सहित सभी देवी देवताओं का विसर्जन कार्य सम्पन्न हुआ। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल जगह जगह तैनात रहे। शुरु में क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो फहीम कुरैशी, थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक आर एस यादव, सहित दर्जनों पुलिस के लोग लगे रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री आलोक शुक्ला, जिला आईटी सेल जयप्रकाश जायसवाल, अमरेन्द्र मनन सोनी, विजय कुमार सेठ, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, चन्दन सोनी, महेश गुप्ता, संतोष दुबे, डा आर एस वर्मा, सपा नेता अरविंद गुप्ता, दीपक कुमार, ओमप्रकाश वर्मा, संदीप सिंह, दिनेश सैनी, बशिष्ठ सोनी, कृपाल मध्येशिया, गोलू मध्येशिया, सतीश मध्येशिया, चन्दन सिंह, अजय बहादुर सिंह, बब्लु सिंह, सोनू जायसवाल, आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा नगरा