भीलवाड़ा में डांडिया डिलाइट आर.के.कॉलोनी में स्थित किड्जी स्कूल में  बहुत धूमधाम से मनाया

किड्जी स्कूल प्रिंसिपल चारू शर्मा ने बताया नवरात्रा हमारा महापर्व हैं और बच्चो को इस पर्व का महत्व समझाना हमारी संस्कृति से अवगत कराना हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन खेमका महेश भारद्वाज श्रीमति मीना भारद्वाज श्रीमति सुनीता कटारिया एवं मेडम वंदना सिंह थी।इस डांडिया प्रतियोगिता सभी बच्चों एवम उनके अभिभावकों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया। बच्चों के राउंड में धुर्विका, जानवी, सक्षम, तारुण्य, स्वर्णिका, पूर्वी, कश्वी,यशस्वी,आराध्या,कृतिका,सूर्य,ग्रहीश,शिवांश,सरोज,सुदिक्ष,तनिषा, आदि, विजयी रहे। मदर्स राउंड में पूनम प्रथम निकिता दितीय एवम भूमिका तृतीय रही। फादर्स राउंड में अजय प्रथम सिद्धार्थ  एवम शोभा क्रमश द्वतिय एवम तृतीय रहे। कपल राउंड में शिल्पा एवम सिद्धार्थ प्रथम भूमिका एवम अजय द्वितीय एवम लक्ष्मी एवम विशाल तृतीय रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक्षा एवम अंतिमा के द्वारा किया गया।इस अवसर पे प्रीति अवींता रेखा रागिनी प्रियंका शिल्पा एवम मीनाक्षी उपस्थित रही। कार्यक्रम को अभिभावकों द्वारा बहुत सराहा गया। अभिभावक अजय की सोलो डांस को सभी ने बहुत पसंद किया। अंत में प्रिंसिपल चारू शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।