पीलीभीत के विकास खंड अमरिया में ब्लॉक प्रमुख सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह तथा खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव के द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमरिया विकास खंड की सभी

ब्रेकिंग?

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत के विकास खंड अमरिया में ब्लॉक प्रमुख सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह तथा खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव के द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमरिया विकास खंड की सभी 105 ग्राम पंचायत से गांव के समूह,पंचायत सहायक,महिला रोजगार सेवक के द्वारा दो मटकों में गांव से मिट्टी को भरकर ब्लॉक अमरिया में बैंड बाजा के साथ लाया गया है।

ब्लॉक प्रमुख सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह और खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव ने ब्लॉक परिसर में पौधा रोपण किया है।

इस दौरान उपस्थित पत्रकार राजेश गुप्ता के अलावा सभी पत्रकार बंधुओं का माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया है।


इस दौरान ब्लॉक परिसर में संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं के बारे में जानकारी दी गई।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह तथा खंड विकास अधिकारी संजय कुमार यादव तथा मंडल अध्यक्ष भाजपा मान सिंह राठौर, जिला मंत्री एवं प्रधान संघ अध्यक्ष मंगली प्रसाद वर्मा, मंडल महामंत्री महेंद्र गंगवार,अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतीश सागर, मंडल उपाध्यक्ष परमात्मा स्वरुप, प्रधान परविंदर सिंह उर्फ प्रिंस के अलावा सभी पंचायत के ग्राम प्रधान और क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।