मुझा कलां में किसान नेता बलजिंदर सिंह ने पराली में लगाई आग, प्रशासन को दी चुनौती।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुझा कला में रविवार समय लगभग एक बजे अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री बलजिंदर सिंह ने लगभग पांच एकड पराली मे आग लगा दी। जबकि प्रशासन के द्वारा पराली जलाने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है उसके बाद भी किसान नेता ने प्रशासन के आदेश को चुनौती देते हुए लगभग पांच एकड़ पराली में आग लगाकर जला दी है। किसान नेता ने बताया की किसान आंदोलन के दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि पराली जलाना अपराध नहीं है। इसी को लेकर मेरे द्वारा पराली जलाई गई है। जब किसानों की फसल बारिश से खराब हो जाती है तब प्रशासन की सेटेलाइट काम क्यों नहीं करती है। प्रदूषण के लिए बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां जिम्मेदार हैं पर केवल किसानों की पराली को ही दोषी ठहराया जाता है। पराली से तो साल में केवल 20 दिन जलने से 1% परसेंट ही प्रदूषण होता है जबकि फैक्ट्रियों से पूरे साल में से 35% तक प्रदूषण फैलता है। सरकार को वो क्यों नहीं दिखाई देता।