मुकुट और तलवार भेंटकर नवागंतुक जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी का विधायक अदिति सिंह ने किया सम्मान


सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि तो वहीं हजारों की संख्या में लोग रहे मौजूद

बुद्धि लाल पासी के जिला अध्यक्ष बनने से संगठन और पार्टी को मिलेगी मजबूती सदर विधायक अदिति सिंह
महराजगंज रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के लालूपुर चौहान गांव में नवागंतुक जिला अध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी का सदर विधायक अदिति सिंह ने किया सम्मान ।लालूपुर चौहान गांव में जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारी देने पर सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अमावा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम प्रधान व बीडीसी सहित भारी मात्रा में लोग मौजूद रहे ।बुद्धिलाल पासी ने कहा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा जो सम्मान हमें दिया गया है इसके लिए मैं हृदय से विधायक अदिति सिंह का आभारी हूं उन्होंने कहा अदिति सिंह और हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को जिले में बढ़ाने का काम करेंगे साथ-साथ संगठन को का भी विस्तार करेंगे ।विधायक अदिति सिंह ने कहा बुद्धि लाल पासी के जिला अध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी को एक नई संजीवनी मिली है आगामी चुनाव में हम सभी को इसका फायदा मिलेगा सदर विधायक अदिति सिंह एवं उनकी माता ब्लॉक प्रमुख अमावां वैशाली सिंह ने जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी को मुकुट पहनकर और तलवार भेंट कर स्वागत और सम्मान किया वही इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष चमावा ऋषि सिंह ग्राम प्रधान दुसौंती राजेंद्र सिंह अमावां मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ग्राम प्रधान घुराडीह दिनेश सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पहरेमऊ राम किशोर यादव ग्राम प्रधान बहादुर नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह ग्राम प्रधान ओनई जंगल परमेश्वर यादव ग्राम प्रधान रामखेलावन सोनी समरहदा ग्राम प्रधान राजकुमार मौर्य राजन सिंह सहित भारी मात्रा मे जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।