पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने दिया कांग्रेस के सभी पद से इस्तीफा।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने दिया कांग्रेस के सभी पद से इस्तीफा।

कांग्रेस कार्यकर्ता ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा।

पेंड्रा। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं जहां राजनीतिक पार्टियों कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगी है तो वहीं कुछ कार्यकर्ता किन्हीं कारणों से पार्टी से इस्तीफा दिखाई देते हुए दिख रहे हैं। ऐसा ही नजर कांग्रेस में दिखाई पड़ रहा है। जहां मरवाही विधानसभा के ग्राम सेमरदर्री के रहने वाले एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह भानू ने सभी दायित्व से अपना इस्तीफा जिला कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा है। जिसमें प्रताप भानु ने पत्र के माध्यम से जिला अध्यक्ष को देते हुए कहा है कि मैं राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत कर्म से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता एवं संपूर्ण जिम्मेदारी से त्यागपत्र दे रहा हूं।