भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर ग्रहण किया भाजपा की सदस्यता।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर ग्रहण किया भाजपा कीसदस्यता।

पेंड्रा। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा कार्यालय ज्योतिपुर में जिला की बैठक रखी गई। वहीं इस भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। साथ ही इस बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा एवं जिला प्रभारी रफीक खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा आगामी 6 सितंबर 2023 बुधवार को पसमांदा स्नेह सम्मेलन सूफी संवाद एवं अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले से इस सम्मेलन में लगभग 50 की संख्या का लक्ष्य दिया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी जिला के सभी कार्यकर्ताओ से जोर शोर से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार एवं अपने-अपने बुथ से अल्पसंख्यक वर्गों के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाएं के बारे में जानकारी एवं ज्यादा से ज्यादा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं, वहीं उन्होंने बताया की आगामी 11 सितंबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़ सकते हैं एवं एक होकर अभी से कार्य में लग जाए। इसके अलावा सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति एवं मंडलों की उपस्थिति की जानकारी भी ली। वहीं बैठक में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता हर्षित सोंघिया ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस बैठक में प्रमुख रूप से मरवाही विधानसभा प्रत्याशी प्रणव कुमार मरपच्ची, जिलाध्यक्ष कन्हैया राठौर, जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी, लालजी यादव, प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी संदीप सिंघई, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह धीरज, जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा आलोक जैन, जिला महामंत्री राशिद अली, जिला मंत्री राशिद खान, पेण्ड्रा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छोटेलाल सोनी, मरवाही दक्षिण मंडल अध्यक्ष शंकर लाल चक्रधारी जिला मीडिया प्रभारी गुड्डू फारूकी, जिला उपाध्यक्ष सलीम बादशाह, जिलाध्यक्ष सूफी संवाद अनीस अंसारी, खलील जंहागिरी, नवाब खान सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित थे।