*चंद्रयान-3 की कामयाबी पर बांटें खुशियां, इन संदेशों से गौरवपूर्ण क्षणों की साझा करें.

अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है। 23 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। इसी क्रम में बिलग्राम नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर व अधिशाषी अधिकारी प्रेम नाथ एवम भाजपा जिला मंत्री मंगतराम,सभासद मुकेश पाठक,नीरज गुप्ता ,राहुल हिंदुस्तानी, फूलचंद मौर्य सहित तमाम लोगों ने एवम पालिका के समस्त कर्मचारियों ने देश की आन बान शान तिरंगा फहराया और खुशी जाहिर की। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है। भारत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी।मिशन चंद्रयान- 3 कामयाबी की ओर भारत के एक और कदम के बाद हर ओर खुशियां हैं। हिंदुस्तान के गौरवशाली और स्वर्णिम उपलब्धि के लिए आप सभी नगर वासियों एवम देशवासियों को बधाई दे सकते हैं और इसरो की सफलता पर इस मिशन में शामिल हर किसी को शुभकामनाएं दे सकते हैं।जिसे हर किसी को भेजकर भारत व इसरो के गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया जा सकता है और खुशियां बांटी जा सकती हैं।