बेसहारों की उम्मीद की किरण है एक गूंज कपड़ा बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की कर रही है मदद -- बंटी ठाकुर

बरेली समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश निरंतर बेसहारा, जरूरतमंद सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियां में रह रहे लोगों की निरंतर समिति मदद कर रही है एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा समिति द्वारा निरंतर जन सेवा के कार्य किए जा रहे हैं जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को जागरूक कर उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा रहा है और जरूरतमंद लोगों को संस्था द्वारा निरंतर मदद की जा रही है कंप्यूटर शिक्षा , सिलाई शिक्षा द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है विनय कुमार सिंह राठौर ने कहा संस्था द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उससे प्रेरित होकर समाज सेवा करने का मौका मिला है बृजेश गोस्वामी ने कहा अपने द्वारा किसी की मदद की जाए तो अच्छा लगता है और यह नेक कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है अलका गोस्वामी ने कहा किसी की मदद की जाए तो भी सम्मान पूर्वक करनी चाहिए उसकी भावनाओं को कोई ठेस ना पहुंचे राजन कुमार और अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा हमारे द्वारा किसी जरूरतमंद की मदद की जाए तो एक नेक कार्य होगा और संस्था द्वारा यह कार्य निरंतर किया जा रहा है संस्था ने अपनी पहचान पूरे उत्तर प्रदेश में बनाई है कपड़ा वितरण अभियान विकास भवन रोड पर किया गया जिसमें प्रमुख रुप से बंटी ठाकुर, विनय कुमार सिंह राठौड़, बृजेश गोस्वामी, अलका गोस्वामी, राजन कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, पारस सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे