हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बना पीलीभीत का ग्राम बार नवादा,कछला घाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत सत्कार,जय भोले के लगाए जयकारे।

हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बना पीलीभीत का ग्राम बार नवादा,कछला घाट से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत सत्कार,जय भोले के लगाए जयकारे।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

यूपी की जनपद पीलीभीत की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बार नवादा में इस बार कछला घाट गए हिंदू कावड़ियों का गांव के ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत कर एक अनूठी मिसाल पेश की है।यहां आपको बता दें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और और हमें जातिवाद से ऊपर उठकर सभी धर्मों को मानना चाहिए इसी उद्देश्य को लेकर आज हमारे गांव से गए कावड़ियों का हमारे द्वारा स्वागत सत्कार किया गया है।