*सेना में दे चुके हैं अपनी सेवाएं, सरपंच के साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के है जिलाध्यक्ष पद पर, अब बीजेपी ने बनाया विधान सभा प्रत्याशी।* *मरवाही विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची होंगे

*भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय कार्यालय में छत्तीसगढ़ के 21 विधानसभा सीटों का किया ऐलान, मरवाही से प्रणव मरपच्छी होंगे विधानसभा प्रत्याशी*

*सेना में दे चुके हैं अपनी सेवाएं, सरपंच के साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के है जिलाध्यक्ष पद पर, अब बीजेपी ने बनाया विधान सभा प्रत्याशी।*

मरवाही विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची होंगे।

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं जहां तीन महीने बाद के होने वाले विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों चुनावी मैदान पर उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टीयां उम्मीदवारों को लेकर लगातार बैठक कर रही है और रणनीति बना रही है। इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय कार्यालय में छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीट में से 21 विधानसभा सीटों का ऐलान किया गया है। जिसमें जिले एवम प्रदेश की एक हाई प्रोफाइल सीट मरवाही विधानसभा की सीट है। जहां भाजपा ने सबसे पहले अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। वहीं भाजपा ने मरवाही से प्रणव कुमार मरपच्ची को विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं प्रणव मरपच्ची वर्तमान में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष, पूर्व सैनिक के साथ ही ग्राम पंचायत धरहर के सरपंच हैं। वहीं इनकी बात की जाए तो विधानसभा मरवाही के मतदाता, प्रणव कुमार मरपच्ची, पिता स्व. जगतराम मरपच्ची, जाति गोंड़, जन्मतिथि 15-08-1978, शिक्षा ? एम.ए., व्यवसाय कृषि, सरपंच, स्थायी पता ? ग्राम ऐंठी, पोस्ट ऑफिस- चचेड़ी, तहसील- मरवाही, गौरेला पेंड्रा मरवाही, पार्टी भाजपा के पदाधिकारी, पूर्व सैनिक, दो बार के सरपंच हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की सबसे चर्चित सीट मरवाही से इस बार बीजेपी ने फिर नए चहरे पर दांव खेला है। पार्टी ने मरवाही विधानसभा से जनपद पंचायत मरवाही के ग्राम पंचायत धरहर के सरपंच प्रणव कुमार मरपच्ची को प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि, प्रणव कुमार मरपच्ची पूर्व में सैनिक थे। जो वर्तमान में पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष के रुप में कार्य कर रहे है। अब यह देखना होगा कि बाकी पार्टियों के द्वारा अपने प्रत्याशी की घोषणा कब तक करती है।

1. *सेना में दे चुके हैं अपनी सेवाएं, सरपंच के साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के है जिलाध्यक्ष पद पर, अब बीजेपी ने बनाया विधान सभा प्रत्याशी।*

भाजपा ने कांग्रेस के डॉक्टर के मुकाबले मैदान में सरपंच को उतारा है। जो पहले सेना में भी सेवा दे चुके हैं। वहीं वर्तमान में सरपंच के साथ अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद पर है। पूर्व सैनिक रह चुके हैं। वहीं 1997 से 2014 तक सेना में थे। वहीं प्रणव कुमार का यह सरपंची का दूसरा कार्यकाल है। वहीं वही प्रणव मरपच्ची से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि भाजपा ने मुझे एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में मरवाही विधानसभा के प्रत्याशी बनाया है। वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जवाबदारी मुझे दी है सभी के साथ मिलकर काम करेंगे और मरवाही की जनता साथ देगी।