सर्वेश शर्मा बने भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव

सर्वेश शर्मा बने भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव

मैनपुरी। भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक सर्वेश शर्मा को भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने उनको बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी भारतीय मैथिल ब्राह्मण कल्याण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश शर्मा को शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र देकर राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। और उनसे यूनियन में सहयोग की कामना की। राष्ट्रीय महासचिव का क्षेत्र के लोगों द्वारा माल्यार्पण करते हुए सम्मान किया गया।
क्षेत्र के लोगों ने सर्वेश शर्मा को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

फोटो। सर्वेश शर्मा को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव का नियुक्ति पत्र देते राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह।