आप कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रैली निकाल कर पीएम का पुतला फूंका

मणिपुर हिंसा के विरोध प्रदर्शन रायपुर में जांजगीर-चाम्पा लोकसभा से बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता हुए शामिल

० आप कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रैली निकाल कर पीएम का पुतला फूंका ०

दो समुदायों के बीच फैलाई जा रही है नफरत- विन्धेश राठौर
केन्द्र सरकार बनी मूकदर्शक- जीवन साहू

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोकसभा जांजगीर-चाम्पा से बड़ी संख्या में विन्धेश राठौर लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में मणिपुर की हिंसा के विरोध प्रदर्शन राजधानी रायपुर में शामिल हुए। जहां आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नलघर चौंक पर एकत्र हुए और राजधानी रायपुर में रैली निकाली व प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा और केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई।
मीडिया को संबोधित करते हुए जांजगीर-चाम्पा लोकसभा अध्यक्ष विन्धेश राठौर ने कहा कि मणिपुर तीन माह से जल रहा है। वहां दो समुदायों के बीच नफरत फैलाई जा रही है। और इस मामले में केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
सक्ती जिलाध्यक्ष जीवन लाल साहू ने कहा कि मणिपुर में सरेआम लोगों को मारा काटा जा रहा है। लोगों के घर जलाए जा रहे हैं। महिलाओं से बर्बरता की जा रही है। मणिपुर की बीजेपी सरकार हांथ पर हांथ धरे बैठी है।
जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू ने कहा कि बीजेपी मणिपुर की माहौल को शांत करने के बजाय हिंसा भड़काने का काम कर रही है। मणिपुर की हिंसा को रोकने में केंद्र व मणिपुर की सरकार नाकाम है।
जिला महामंत्री भरत लाल साहू ने कहा कि मणिपुर हिंसा में कई लोग मारे गए हैं। सैकड़ों बच्चे अनाथ हो गए हैं। यह सब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
आप नेता चंदन धीवर ने कहा कि विपक्ष मणिपुर हिंसा पर संसद में चर्चा की मांग कर रहा है। विपक्ष चाहता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर हिंसा पर संसद में बयान रखे। लेकिन प्रधानमंत्री के पास इसके लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा कि मणिपुर के सीएम एन बीरेन को हटाया जाना चाहिए और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मणिपुर हिंसा के विरोध में राजधानी रायपुर के प्रदर्शन में शामिल हुए। जिसमें विन्धेश राठौर लोकसभा अध्यक्ष, जीवन लाल साहू जिलाध्यक्ष, ईश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष, भरत लाल साहू जिला महामंत्री, सत्यनारायण आदित्य जिला सह सचिव, राधेश्याम बरेठ जिला कोषाध्यक्ष, अजय मनहर जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, दादूराम मनहर जिलाध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, रूपेन्द्र सिंह बघेल जिला सचिव एससी प्रकोष्ठ, विनोद चौहान कार्यक्रम प्रभारी, मन्नुदास महंत, तिलेश्वर कमलेश ब्लॉक अध्यक्ष, लक्ष्मी आदित्य ब्लॉक अध्यक्ष, रामकिशन आदित्य, हीरालाल पात्रे, चंदन धीवर आप नेता सहित बड़ी संख्या में सक्ती, चन्द्रपुर, जैजैपुर के कार्यकर्ता शामिल थे।