भाजपा अजा मोर्चा ने स्थानीय गुरु घासीदास जी चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया पुतला दहन

मुंगेली / भाजपा अजा मोर्चा ने स्थानीय दाऊपारा चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा ने कहा कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय भर्ती, आरक्षण के मामले में कांग्रेस सरकार पर बोला हमला, फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में पौने पांच साल बाद भी कांग्रेस ने नहीं की कार्यवाही, स्थानीय भर्ती पर लगायी रोक,इसका जवाब दे कांग्रेस सरकार।
दाऊपारा स्थित बाबा गुरु घासीदास चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया । इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा ने छग में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने जांच में फर्जी पाए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं करने के विरोध में रायपुर में युवाओं द्वारा नग्न प्रदर्शन करने मजबूर होना पड़ा था इन युवाओं को भूपेश बघेल की अकर्मण्य सरकार ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन युवाओं की निःशर्त रिहाई की मांग व फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया है। इस अवसर पर अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा ने फर्जी जाति प्रमाणपत्र, स्थानीय भर्ती व आरक्षण के मामले कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार का अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। क्या कारण है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस सरकार कार्यवाही नहीं कर रही ? जिसके कारण युवाओं को राजधानी में प्रदर्शन करने विवश होना पड़ा। स्थानीय भर्ती पर भी कांग्रेस सरकार ने रोक लगा दी है, आरक्षण जैसे गंभीर विषय पर कांग्रेस की नीयत सामने चुकी है। इन सभी का जवाब कांग्रेस सरकार को देना होगा। मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष के फर्जी के सम्बंध में कहा कि उनके फर्जी जाति प्रमाणपत्र की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही किया जावे।भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष तरुण खाण्डेकर ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग को कांग्रेस सरकार प्रताड़ित कर रही है। फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस सरकार ने तीन महीने के भीतर ऐसे कर्मचारियों कार्यवाही करने कहा था, साढे़ चार वर्ष का समय बीतने के बाद भी बजाय कार्यवाही करने कांग्रेस सरकार फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरी पर जमे कर्मचारियों का संरक्षण कर रही है। यह अत्यंत गंभीर विषय है,जिसका जवाब जनता मांग रही है।
अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मानिकलाल सोनवानी ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने बस्तर, सरगुजा जैसे क्षेत्र मे 2012 में स्थानीय भर्ती को प्राथमिकता देने की नीति बनायी थी। जिसे भी कांग्रेस की भूपेश सरकार ने समाप्त कर दिया। भाजपा द्वारा इस मुद्दे को अनेक बार उठाया गया, मगर कांग्रेस सरकार ने सब अनसुना कर दिया। कांग्रेस के लोग बताएं कि कांग्रेस स्थानीय भर्ती मामले में क्या कर रही है। मुंगेली के युवा नौकरी के लिये भटकते ही रहेंगे। स्थानीय भर्ती को बहाल करने कांग्रेस का रवैया क्या है ? भाजपा मुंगेली ग्रामीण महामंत्री नितेश भारद्वाज ने कहा कि आरक्षण के विषय पर कांग्रेस का छल प्रपंच सबके सामने आ चुका है। जनता कांग्रेस की नीयत व खेल को समझ गयी है। फर्जी जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय भर्ती व आरक्षण पर कांग्रेस सरकार सही व उचित कदम उठाये व मांग अनुरूप शीघ्र कार्यवाही करे। भारतीय जनता पार्टी जनता के हित के साथ सदैव खडी़ है और कांग्रेस की अनीति के विरुद्ध लड़ाई लड़ती रहेगी। पुतला दहन के अवसर पर ।वही इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक, भाजपा अनुजाति मोर्चा जिला अघ्यक्ष शिवकुमार बंजारा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष तरुण खांडेकर, भाजपा महामंत्री ग्रामीण नितेश भारद्वाज, सुनील पाठक,बिज्जू आर्य ,रामशरण यादव,कोटू मल ददवानी,एंव समस्त भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।