2022-23 के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित, अभिभावक रहे उपस्थित।

आगरा, साजिद उस्मानी।आगरा के धनौली क्षेत्र नरीपुरा स्थित होटल चाहत पैलेस में रविवार कोउस्मानी राष्ट्रीय मंचके द्वारा 2022-23 के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ हाफिज, आलिम, कारी हुए बच्चों को भी मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौका था उस्मानी समाज के होनहारों को सम्मानित करने का, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, यूपी मदरसा बोर्ड में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले जिले भर के समाज के होनहारों को उस्मानी राष्ट्रीय मंच के तत्वाधान में सम्मानित किया गया। उस्मानी राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष जावेद उस्मानी ने बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज के बच्चे पढ़ेंगे तभी हमारा समाज तरक्की कर सकता है। हमें अपने बच्चों को हाई एजूकेशन देनी होगी। हमे अपने बच्चों को आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, इंजीनियर, डाक्टर, जैसे बेहतरीन पदों पर पहुंचना होगा यह तभी संभव है जब हम अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देंगे। कार्यक्रम का संचालन हाजी अकबर अली द्वारा किया गया।

उस्मानी राष्ट्रीय मंच

उस्मानी राष्ट्रीय मंच एक संगठन है अपने समाज के गरीब बच्चों को एजूकेशन दिलाना व शादी सम्मेलन आयोजित करने का कार्य करता है।

प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान उस्मान उस्मानी, एडवोकेट असमा, सीमा उस्मानी, रहीसुद्दीन, डॉक्टर यूनुस, बंटी भाई, हाजी शकील, चांद उस्मानी, शमशु उस्मानी, बहाउद्दीन उस्मानी, डॉक्टर समीर, इरफान उस्मानी, मीनू, लतीफ उस्मानी, श्रेया पार्षद आदि मौजूद रहे