कानपुर जिले मे संपन्न हुई महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक 

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).कानपुर जिले मे संपन्न हुए क्षेत्रीय कार्यसमिति बैठक कार्यक्रम मे सभी क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारियों के बीच आज प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष कार्यकाल के सफलता पूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे महिला मोर्चा को बधाई देते हुई राष्ट्रीय निर्माण में महिलाओं का योगदान के बारे मे चर्चा की व सभी को बधाई दी आगे भी 2024 लोकसभा मे उत्तर प्रदेश मे 80 में 80 सीटें जीतने का विश्वास दिलाया व आगामी कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया प्रकाश पाल ने महिलाओ को मुख्य धारा से जोड़ते हुए कहा महिलाये अगर चाह ले तो अकेले ही पार्टी और समाज को ऊंचाइयों पे ले जा सकती है महिला कार्यकर्ताओं के समक्ष राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियां के साथ नव भारत का निर्माण केंद्र सरकार का महत्व एवं उपयोगिता आदि विचार को लेकर भाजपा का इतिहास के तहत सभी महिलाओ को राज्य सभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने सम्बोधित करते हुए कहा संगठन बनने के बाद काफी उतार-चढ़ाव आए उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा के गठन का सफर समझाया व श्यामा प्रसाद के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्ध भी गिनाई
मुख्य अतिथि के रूप मे बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य प्रदेश महामंत्री विजया तिवारी उपस्थित रहे। देश व महिलाओं की शुरू से ही अहम भूमिका रही है आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं किसी से पीछे नहीं है तो स्वयं ही राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत रहती है आज हमारे प्रधानमंत्री जी महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा दिशाओं में सक्षम बनाने में प्रयासरत है महिला शब्द ही अपने आप में एक चुनौती है अगर देखा जाए आज महिलाएं घर से लेकर कार्यक्षेत्र औद्योगिक राजनीति यहां तक कि देश की सीमाओं तक में तैनात है प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और सक्षम है आज महिलाएं सभी देशों सें सामंजस कायम करके नई नई टेक्नोलॉजी लाकर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है आज पूरा विश्व देश की अखंडता और विकास की सराहना कर रहा है यह श्रेय हमारे माननीय प्रधानमंत्री को ही जाता है भारतीय जनता पार्टी विचाधारा है जहाँ विचार वहाँ संस्कृति, जहाँ संस्कृति वहाँ परिवार है और हम सबको परिवार कि तरह काम करना है भाजपा को एक परिवार की भूमिका मे रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ को आपस मे सामंजस्य अनुशासन में रहते हुए कार्य करने का मूल मंत्र देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री जयंती वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजलि सेंगर, मनीषा शुक्ला, लेखा जयंत मोना शुक्ला,सौम्या चौहान, अपर्णा दुबे, सुमन तिवारी, प्रीति जायसवाल, लक्ष्मी श्रीवास्तव, रिजवाना, संगीता शर्मा, सुषमा चौहान, सुनीता राजपूत, सुमन शर्मा, अनूप सक्सेना, अपर्णा दुबे, श्रद्धा व 17 जिलों की जिलाध्यक्ष मौजूद रही।