दो अलग-अलग सड़क हादसे में 2 हुए घायल तो दो की हो गई मौत॥

सिद्धार्थनगर! जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आपको बता दें कि एक हादसा इटवा थाना के करहिया पुल के पास हुआ, जहां एक युवक की मौत हुई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी घटना गौरा थाना के कैलाशगढ़ में हुई, जहां बिस्कोहर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों हादसों के बाद मृतक परिवारों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल छा गया। जानकारी के मुताबिक भवानीगंज थानांतर्गत भानपुर रानी के टोला नगहिया से बीती रात पलटू के नाती की बारात इटवा थाना क्षेत्र में आई थी। इसमें गांव के ही 20 साल के सुनील यादव पुत्र प्यारे,16 वर्षीय प्रेम यादव पुत्र घमालू यादव और चालक 22 साल के संजय पाठक पुत्र राम सुमेर एक ही बाइक पर बैठकर बारात में शामिल होने आए थे। वापसी में करहिया पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी इटवा में भर्ती कराया गया। जहां नाजुक स्थिति देख डाक्टरों ने सभी को जिला
चिकित्सालय रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सुनील पुत्र प्यारे यादव की मौत हो गई। जबकि दो अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तो वहीं दूसरी घटना में 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत दूसरी घटना गौरा थाना के कैलाशगढ़ में हुई। बिस्कोहर नगर पंचायत के गोविंदनगर वार्ड के निवासी 50 वर्षीय किसन जायसवाल पुत्र रिखराज जायसवाल सुबह पांच बजे निमंत्रण में शामिल होने के लिए मोटर साइकिल से जा रहे थे। कैलाशगढ़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। कुछ लोग उधर से गुजरे तो घायल अवस्था में देखकर उनके करीबी अस्पताल ले गए। परिजनों को जानकारी मिली तो वह नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नाजुक स्थिति देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।