अमरिया थाना प्रभारी बदलते ही पुलिस का हुआ एक्शन,थाना प्रभारी कमल सिंह ने बलात्कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा,दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें जारी।

अमरिया थाना प्रभारी बदलते ही पुलिस का हुआ एक्शन,थाना प्रभारी कमल सिंह ने बलात्कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा,दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें जारी।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


थाना अमरिया का प्रभारी बदलते ही पुलिस एक्शन में आ गई है, आपको बता दें थाना अमरिया प्रभारी कमल सिंह ने कानूनी कार्रवाई करते हुए नाबालिग के साथ बलात्कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वही फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है थाना अमरिया जनपद पीलीभीत पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक जनपद पीलीभीत व क्षेत्राधिकारी सदर जनपद पीलीभीत के कुशल नेतृत्व में,अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान व वांछित चल रहे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना अमरिया जनपद पीलीभीत के दिशा निर्देशन में थाना अमरिया जनपद पीलीभीत पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/ 2023 धारा 363,376,306, 342,120बी भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट व 16/17 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित आरोपित 1. राहुल पुत्र बाधूराम 2. रोहित पुत्र रमेश निवासी गण ग्राम गूलरबोझ थाना अमरिया पीलीभीत को मुखविर की सूचना पर माधौपर चौराहे से 100 मी0 पहले से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह,उ0नि0 सिद्धार्थ उपाध्याय,का0 आशु कुमार,का0 अमित कुमार,म0क0 रोशनी शर्मा शामिल रहे हैं।