हुसैनपुर हड़ाई में बह रहीं विकास की नदियां ,  सड़के बनी तालाब,  कीचड़ से बजबजा रहीं नालियाँ 

 


जनपद फर्रुखाबाद के हुसेनपुर हड़ाई में ग्राम प्रधान    व  सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सड़कें तालाब बन गयी हैं।जहां पर विकास की नदियां बह रही हैं। भारत सरकार द्वारा   गांव को स्मार्ट बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।  लेकिन गांव में ग्राम प्रधान द्वारा  पूरे रुपयों का गमन कर लिया जाता है। हुसैनपुर हड़ाई में सड़कों पर  पानी भरा हुआ है। नाली कीचड़ से भरी हुई है।  जिसके कारण नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़कें तालाब बन गई है।  ग्रामीण फैल रही बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।  ग्राम प्रधान को ग्रामीणों से कोई लेना देना नहीं है।  ग्राम प्रधान द्वारा अपने निज निवास का विकास किया जा रहा है। गांव में ग्रामीण   सड़कों पर  बह रहे पानी में  निकलने को मजबूर है। उच्च अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं।  ग्राम प्रधान जमकर अपने गांव में विकास की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। नालियां कीचड़ से  से बजबजा  रही है। ग्रामीणों ने बताया है कि उसने कई बार ग्राम प्रधान सरला देवी को अवगत कराया लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा हर बार उन्हें धिक्कार   दिया गया। ग्राम प्रधान  के प्रतिनिधि धर्म सिंह द्वारा ग्रामीणों को उल्टा सीधा भी कहा गया।  ग्रामीणों ने बताया है कि ग्राम प्रधान सरला देवी  है लेकिन पूरी प्रधानी धर्म सिंह द्वारा चलाई जा रहीं है। नालियों से बदबू आ रही है। ग्रामीण ने बताया है कि उसके दरवाजे पर नाली है।  वह कीचड़ से  भरी हुई है।  जिसके कारण पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क जलमग्न है।  ग्रामीणों ने बताया है कि  यदि कोई बच्चा उसमें गिऱ जाए तो वह गंभीर घायल हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया है कि उसने  कई बार ग्राम प्रधान व सफाई कर्मचारियों को अवगत कराया है लेकिन सफाई कर्मचारी और ग्राम प्रधान उसकी बात को नहीं सुनते हैं। ग्राम प्रधान पर  उच्च अधिकारी मेहरबान है। उच्च अधिकारी  ग्राम प्रधान पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।  इससे पहले ग्राम प्रधान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में किए गए घोटाले का भी  वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।  उसमें भी उच्च अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जिससे ग्राम प्रधान के हौसले बुलंद हैं।  उच्च अधिकारी ग्राम प्रधान को घोटाला करने का अवसर पर अवसर प्रदान कर रहे हैं।