ब्याख्याता संघ संचालक से मिलकर पदोन्नति की मांग किया

टेकचंद कारड़ा तखतपुर

प्राचार्य पदोन्नति को लेकर छत्तीसगढ व्याख्याता संघ का प्रतिनिधि मंडल लोक शिक्षण संचालक सुनील जैन से मिलकर पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करने की मांग की।संघ के प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राचार्य पद पर पदोन्नति में अधिकारियों की उदासीनता के कारण हो रही विलम्ब को लेकर संघ में भारी आक्रोश है।कुछ दिन पहले प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा ने शिक्षा मंत्री के सामने आक्रोश व्यक्त किया था।प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा और कबीर धाम जिला अध्यक्ष वेद राम पात्रे के नेतृत्व में प्राचार्य पदोन्नति शीघ्र करने संचालक लोक शिक्षण संचालनालय सुनील जैन से मिलकर ज्ञापन सौंपे और मांग किये कि प्राचार्य पद पर पदोन्नति नही होने से भारी आक्रोश है । संचालक लोक शिक्षण सुनील जैन ने प्रतिनिधि मंडल को आस्वस्त किया कि शीघ्र ही प्राचार्य पदोन्नति होगी इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य के पद पर हम पदोन्नति कर रहे है। इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालको को निर्देश दिया गया है कि तत्काल पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठकों की सूची भेजें ताकि उनकी वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जा सके। इधर संघ मुख्यमंत्री से भी मिलकर पदोन्नति की मांग करेगा।