चलगली सेक्टर में कांग्रेश कार्यकर्ता कर्नाटक में कांग्रेस के जीत को लेकर काफी उत्साहित नजर आए ।।

कर्नाटक जीत को लेकर आज चलगली चौक में मनरेगा प्रकोष्ठ के ब्लॉक् अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी प्रिंस अग्रवाल के नेतृत्व में जमकर अतिशबाजी की गई व एक दूसरे को मुंह मीठा करा बधाई दिए ,मलिकार्जुन खड़गे ,सोनिया गांधी ,राहुल गांधी ,भूपेश बघेल ,टी एस बाबा ,डॉक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम के नामों के नारे से पूरा बाजार गुंजायमान हो गया ,इस दौरान ओमप्रकाश जायसवाल रामपुर, राजेश्वर राम पूर्व जनपद अध्यक्ष ,सन्तोष गुप्ता ,महेंद्र सिंह,धर्मदेव सरपंच रामपुर, गोन साय सरपंच चलगली,लालमन दुवारी ,राधेश्याम ,हीरा साय ,विजय यादव ,अमरजीत ,गुरधन,बलदेव सिंह,अशोक,सागर राम,जयश्री , बाल नारायण ,आलोक यादव ,मनोज यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ,इस मौके पर चर्चा के दौरान मनरेगा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रिंस अग्रवाल ने कहा कि कर्नाटक तो झांकी है ,मध्यप्रदेश अभी बाकी है ।।
कार्यकर्ता कर्नाटक में कांग्रेस के जीत को लेकर काफी उत्साहित नजर आए ।।