दीवान का दरोगा पद पर हुआ प्रमोशन,एस एच ओ ने लगाए स्टार

मेरापुर।शासन व्दारा दीवान अरविंद कुमार यादव को उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है।

उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत पाने वाले अरविंद कुमार यादव थाना मेरापुर के डायल 112 पुलिस वाहन पर तैनात हैं।
गुरुवार को मेरापुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने उनके सिर पर कैप पहनाकर व कन्धों पर स्टार लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं कीं और उन्हें बधाई दी।
अरविंद कुमार यादव के कंधों पर स्टार लगने के बाद पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
उप निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए अरविंद कुमार यादव 1989 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे।