फर्रुखाबाद में  कुशलतापूर्वक संपन्न हुए नगरी निकाय चुनाव में कुल 62.84 प्रतिशत हुआ मतदान 


नगरीय नगर निकाय चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा था। सुबह से ही बूथों पर लोगों की लम्बी लाइनें नजर आ रहीं थी।सभी बूथों पर मतदान प्रतिशत बढानें पर भी जोर दिया गया। नगरपालिका फर्रुखाबाद में कुल 277, नगरपालिका कमालगंज में 36 , नगर पालिका मोहम्मदाबाद में 27, नगर पंचायत कमालगंज में 14, नगर पंचायतकम्पिल में 13, नगर पंचायत शमशाबाद में 38, नगर पंचायत नवाबगंज में 28, नगर पंचायत संकिसा में 21, नगर पंचायत खिलसेपुर में 29 कुल 483 बूथों पर मतदान हुआ। जिसमें सुबह 9:00 बजे तक 11.39, सुबह 11:00 बजे तक 24.24, दोपहर 1:00 बजे तक 37.23, दोपहर 3:00 बजे तक 47.05, शाम 5:00 बजे तक 56.62, शाम 6:00 बजे तक 62.84 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुलिस प्रशासन की निगरानी में कुशलतापूर्वक चुनाव संपन्न हुआ। कानपुर जोन आईजी प्रशांत कुमार ने स्वयं निकाय चुनावों के मतदान स्थलों का औचक निरीक्षण किया। आईजी प्रशांत कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। लोग अपनी इच्छा अनुसार मतदान कर रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर भारी पुलिस बल लगाया गया था। मतदान का परिणाम 13 मई को घोषित किया जाएगा। सीओसिटी प्रदीप कुमार ने स्वयं नगर में सुरक्षाकर्मियों का नेतृत्व कर घूम घूम कर मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।