अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार  युवक की कुचल कर मौके पर  मौत 

 


जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के  निबिया के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार  युवक की कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बीते 3 दिन पूर्व  युवक की शादी हुई थी। युवक के हाथों की अभी  मेहंदी  भी नहीं छुट्टी थी। बीते तीन दिन पूर्व विवाह करके घर आये युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन नें कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।  ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई।  तत्परता दिखाते हुए राजेपुर थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश पटेल मौके पर पहुंचे।  सत्य प्रकाश पटेल ने मौके पर पहुंच कर  उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर  में भर्ती कराया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया गया |  मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि युवक पड़ोसी जनपद शाहजहाँपुर के जलालाबाद कटकिया खेड़ा का रहने वाला है। युवक का नाम  श्रीकान्त पुत्र मुलायम राजपूत उम्र 22 वर्ष है।  मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है  कि युवक का विवाह बीते 8 मई को ही थाना मऊदरवाजा के गाँव प्रसादी नगला निवासी राकेश कुमार की पुत्री रूबी के साथ हुआ था| दोनों अपने नये जीवन की शुरुआत करने   जा रहे थे| लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था | मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि   वह अपने रिश्तेदारी में राजेपुर के ग्राम चाचूपुर में बैना देनें जा रहा था| उसी दौरान ग्राम निविया के निकट किसी अज्ञात वाहन नें उसके पीछे से  जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| मौके पर पंहुचे थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश पटेल ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  राजेपुर भेजा | जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया | पुलिस नें शिनाख्त होनें के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।