शिवपाल यादव का भाजपा पर बड़ा हमला

इटियाथोक,गोंडा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बुधवार दोपहर को रामदेव स्मारक इंटर कॉलेज इटियाथोक पहुंचे।वह सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल के यहां आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जलपान के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला।पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा,कि भाजपा कोई काम नहीं कर रही है,बल्कि विपक्ष को खत्म करने का उनका एजेंडा है।सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल,अनवर शकील चौधरी, अजीम वारसी, मोहम्मद जमाल चौधरी,मंटू काजी,अजीम वारसी, हरेंद्र पांडे, क्रांति शुक्ल, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।