आराध्या सेवा संस्था ने आयोजित किया एक मिशन कल के लिए जल कार्यक्रम

� देवरिया। जीवन ज्योति शिक्षा निकेतन बैतालपुर देवरिया में आज आराध्या जन सेवा के अंतर्गत कल के लिए जल मिशन पर छात्रों को जल कैसे बचाए जाए साथ ही दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम शुक्ला ने बच्चो को संबोधित करते हुए बताया कि लगातार पेड़ो के कटने से हमारे वातावरण पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है।आज हर गांव में तालाब का निर्माण हो रहा है ताकि बारिश के पानी को इकठ्ठा किया जा सके।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि अमित सिंह, प्रबंधक उमेश धर द्विवेदी ने भी बच्चों को संबोधित किया। आराध्य जन सेवा संस्था के प्रबंधक सर्वेश नाथ त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हमेशा स्वच्छ जल का सेवन करना चाहिए। दूषित जल के प्रयोग से अनेक प्रकार की बीमारियां होती है।हम सभी को मिलकर जल संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए अगर हम जल संरक्षण पर ध्यान नही देंगे तो आने वाले भविष्य में हमे बहुत कठिनाईयो का सामना करना पड़ेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से �प्रधानाचार्य उमेश मौर्य ,धनंजय सिंह,यशोदानंद विश्वकर्मा ,अभिषेक सिंह,वसीम उपस्थित रहे वही कार्यक्रम का संचालन कृष्णा कोचिंग के प्रबंधक रवि मद्देशिया नें किया।