पीलीभीत में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आस्था अग्रवाल को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव में विजय दिलाने के लिए चुनाव की संभाली बागडोर,घर-घर मांगे वोट।

गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आस्था अग्रवाल को चुनाव में विजय दिलाने के लिए चुनाव की संभाली बागडोर,घर-घर मांगे वोट।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ0 आस्था अग्रवाल ने वार्ड 2 मोहल्ला बाग गुलशेर खां में गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के साथ जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत डोर टू डोर सभी नगर वासियों से सम्पर्क किया और भारतीय जनता पार्टी को एक जुट होकर जिताने हेतु जनता से अपील की।मंत्री संजय सिंह गंगवार ने जनता से बात करते हुए बताया जनता भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह से समर्थन दे रही है और इस बार नगर पालिका पीलीभीत की नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में डॉ0 आस्था को आशीर्वाद देगी,जनता में पूर्व के किये गए विकास कार्यों को लेकर बहुत रोष है बीते सालों में अगर नगर में समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाता तो आज ये नगर इतना पिछड़ा नही होता और हिम्मत देखिए पीलीभीत की इस हालत के ठेकेदार आज एक बार फिर से मैदान में है जनता को इस बार मौका मिला है और इस नरक से निकलने के लिए जनता ने पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी को जिताने की ठान ली है।विपक्षी तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है लेकिन जनता इन सबका मुह तोड़ जबाब देगी,भारतीय जनता पार्टी जल्द नगर के लिए अपना घोषणापत्र के माध्यम से व्याप्त समस्याओं से नगरवासियों को निजात दिलाएगी और नरक पालिका को एक आदर्श नगर पालिका बनाएगी।भारतीय जनता पार्टी की जीत होने के बाद सबसे पहले नगर की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर विकास किया जाएगा।साथ ही मंत्री संजय गंगवार ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के बारे में कहा हमारी सरकार ऊंच नीच जाता पात धर्म को न देख कर सबको लाभ दे रही है।2014 से पहले के भारत मे और आज 2023 के भारत मे बहुत परिवर्तन हुआ है आज भारत पूरे विश्व की मदद करने की क्षमता रखता है ।मंत्री जी ने जन सम्पर्क के दौरान एक नारा दिया "कमल खिलाओ जोरों से पीलीभीत बचाओ चोरों से "जनसम्पर्क अभियान में नगर मंडल की टीम जिला के पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।