राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार और अजय गंगवार ने नुक्कड़ सभा कर भाजपा प्रत्याशी संदीप संधू के पक्ष में मांगे वोट,कहा नगर में विकास की गंगा बहेगी।

राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने नुक्कड़ सभा कर भाजपा प्रत्याशी संदीप संधू के पक्ष में मांगे वोट, कहा नगर में विकास की गंगा बहेगी।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत की नगर पंचायत पकड़िया नौगवां के वार्ड नं०?8, अराधना के कोटे के सामने आयोजित नुक्कड़ सभा को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी संदीप संधू के पक्ष में वोट देने की अपील की और सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों की चर्चा की।इस दौरान नुक्कड़ सभा में अजय सिंह गंगवार (ब्लाक प्रमुख,ललौरीखेड़ा),दिनेश पटेल (जिला महामंत्री/संयोजक),मंडल महामंत्री अखिलेश सक्सेना,नगर उपाध्यक्ष अनिल,अंशुमान तिवारी,रूपलाल प्रजापति एवं अन्य देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।