आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया जाए पेंशन व ग्रेच्युटी का लाभ

इटियाथोक,गोंडा।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन व ग्रेच्युटी का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कार्यकत्रियों ने मांग पत्र सौंपा।गत 25 अप्रैल 2022 के सर्वोच्च न्यायालय के एक आदेश का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रेच्युटी का लाभ दिलाने हेतु मांग पत्र लेखा लिपिक अशोक त्रिपाठी को दिया गया।सोमवार को जिले के इटियाथोक ब्लॉक मुख्यालय स्थित बाल विकास कार्यालय पर मौजूद आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश (सीटू) के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ल ने कहा,कि प्रदेश में 62 वर्ष पूर्ण करने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बिना पेंशन व ग्रेच्युटी दिए ही सेवानिवृत्त कर दिया जा रहा है। उन्हें भी अन्य राज्यों की भांति ही पेंशन व ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाना चाहिए। मौके पर शुक्ला प्रसाद शुक्ला, गिरिजा वती मौर्या, लक्ष्मी देवी, सुशीला, निर्मला, माधुरी मिश्रा, प्रभादेवी, ममता कश्यप, जय लक्ष्मी गुप्ता, रोली वर्मा ममता, शहनाज, मायावती, पूनम वर्मा, उर्मिला, गीता देवी, पूनम देवी आदि मौजूद रहीं।