आंगनबाड़ी कार्यकत्री के निधन पर शोक जताया

इटियाथोक,गोंडा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के आकस्मिक निधन पर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शोक सभा की। इस दौरान उन्होंने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।खबर है,पिछले दिनों ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिरमापुर निवासी अनुपमा देवी पत्नी उद्धव राम गुप्त का स्वर्गवास हो गया था।इस मौके पर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश (सीटू) के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ल, लेखा लिपिक अशोक त्रिपाठी, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, गिरिजा वती मौर्या, लक्ष्मी देवी, सुशीला, निर्मला, माधुरी मिश्रा, प्रभादेवी, ममता कश्यप, जय लक्ष्मी गुप्ता, रोली वर्मा, ममता, शहनाज, मायावती, पूनम वर्मा, उर्मिला, गीता देवी, पूनम देवी आदि मौजूद रहीं।