बगावत के भय से भाजपा ने सार्वजनिक नहीं की गई नगर पालिका फर्रुखाबाद के वार्ड प्रत्याशियों की सूची 


नगर पालिका फर्रुखाबाद के वार्ड प्रत्याशियों की सूची बगावत के कारण सार्वजनिक नहीं की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष ने नारायण आश्रम पर उम्मीदवारों को सिंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने अपने चहेतों को सूची उपलब्ध करा दी है। भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी ने यह कहकर सूची देने से मना कर दिया कि जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बगावत के भय से सूची जारी करने पर रोक लगा दी है। मंडल अध्यक्ष अपने स्तर से प्रत्याशियों को सूचना देंगे।
वार्ड 1 अम्बेडकर नगर रजनी देवी पत्नी रामकरन सिंह, 2 विवेकानंद नगर सुधीर कुमार, 3 रविदास नगर शशांक शेखर मिश्रा , 4 नानक नगर ममता कटियार पत्नी मुकेश कटियार, 5 पंडित दीनदयाल नगर युवराज सिंह, 6 रामनगर सुलेखा, 7 लक्ष्मीवाई नगर सरला देवी, 8 अहिल्या नगर चंद्र प्रकाश सुमन, 9 कृष्णा नगर मोनू कठेरिया, 10 लोहिया नगर से विंदु सिंह।11 महादेवी वर्मा नगर पूर्व सभासद अनुभव कनौजिया की पत्नी झरना कनौजिया, 12 तुलसी नगर अनिल कुमार, 13 मुंशी प्रेमचंद्र नगर मृदुल कटियार, 14 लक्ष्मण नगर कुलदीप वाथम, 15 निराला नगर शक्ति सिंह, 16 पटेल नगर आशुतोष, 17 शिवाजी नगर अम्बरीश, 18 काशीराम नगर वीर बहादुर, 19 बजरंग नगर श्रीनिवास, 20 अब्दुल हमीद नगर दिनेशकुमार, वार्ड 21 श्याम नगर से राजन सिंह।22 गोविन्द नगर नेहा यादव, 23 विस्मिल नगर मैया लाल, 24 आजाद नगर शशी शाक्य,25 गंगा नगर से मनोज अग्निहोत्री की पत्नी नीलम अग्निहोत्री, 26 दुर्गा नगर विटाना देवी, 27 महाराणा प्रताप नगर डॉ० महेंद्र श्रीवास्तव 28 कबीर नगर गजाला अंसारी, 29 ब्रह्म नगर सुषमा वाथम, 30 परशुराम नगर रश्मि शुक्ला, 31 अशफाक उल्ला खां नगर सुजाता सिंह।32 महावीर नगर सीमा दुबे 33 चंद्रगुप्त नगर विकास वाथम, 34 भगत सिंह नगर पुरुषोत्तम सिंह, 35 गुरु तेगबहादुर नगर रईस खान, 36 अशोक नगर अजय कुमार गुप्ता, 37 महादेव नगर आशुतोष मिश्रा, 38 बौद्ध नगर गायत्री देवी, 39 चित्रगुप्त नगर अर्चना अग्निहोत्री 40 सुदामा नगर अतुल शंकर दुबे , 41 अवन्ती वाई नगर सर्वेश कुमार वार्ड 42 बलराम नगर से स्नेह लता को टिकट दिया गया है।भाजपा जिला अध्यक्ष ने नारायण आश्रम पर उम्मीदवारों को सिंबल वितरण का कार्य शुरू कर दिया है।