पीलीभीत के जहानाबाद नगर में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया,नमाजियों ने मुल्क में शांति के लिए दुआ मांगी।

जहानाबाद नगर में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया, नमाजियों ने मुल्क में शांति के लिए दुआ मांगी।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पूरे भारत में आज ईद का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण रूप से मनाया जा रहा है।यूपी के जनपद पीलीभीत के जहानाबाद नगर में ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराया गया है।वही जहानाबाद नगर के ईदगाह में हजारों की संख्या में पहुंचे नमाजियों के द्वारा मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी गई है।ईदगाह में नमाजियों के लिए गर्मी से राहत देने के लिए प्याऊ का इंतजाम भी किया गया।वहीं नमाजियों के द्वारा नमाज के उपरांत मौके पर उपस्थित अधिकारियों के साथ गले मिलते हुए ईद की मुबारकबाद दी गई है।वहीं बाजारों में जमकर मिठाई की खरीदारी की गई है।इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया,कोतवाल जहानाबाद अशोक पाल, अधिशासी अधिकारी पंचायत जहानाबाद अक्षय कुमार सिंह, हल्का लेखपाल कृष्ण मुरारी हल्का इंचार्ज देवेंद्र सिंह राणा सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।