*हत्या की घटना का अनावरण, हत्याभियुक्त आलाकत्ल सहित गिरफ्तार-*

महराजगंज रायबरेली।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 21 अप्रैल 2023 को थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या-111/2023 धारा 302 भादवि से संबंधित अभियुक्त दिनेश पुत्र रामचन्द्र लोध निवासी ग्राम पूरे बाबू मजरे डोमापुर थाना महराजगंज जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।

पूछतांछ का विवरण- कडाई से पूछतांछ करने पर अभियुक्त दिनेश उपरोक्त द्वारा बताया गया कि राम केवल व मनोज कुमार, राजेश कुमार उर्फ कल्लू, बृजेश कुमार निवासी चिरैंधा के खेत में गेहूँ कटाने गये थे, वहाँ पर सभी लोग गेहूँ काटने के कार्य को समाप्त करने के पश्चात आपस में बैठकर शराब पी रहे थे तभी उसके व राम केवल के बीच में अहम को लेकर वाद विवाद हो गया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर अभि0 दिनेश अपने घर वापस आकर घर से कुल्हाडी लेकर राम केवल के घर के बाहर जहाँ वह चारपाई पर लेटा था पहुंचकर कुल्हाडी से उसके चेहरे पर कई वार किये जिससे मौके पर ही राम केवल उपरोक्त की मृत्यु हो गयी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
दिनेश पुत्र रामचन्द्र लोध निवासी ग्राम पूरे बाबू मजरे डोमापुर थाना महराजगंज जनपद रायबरेली।
बरामदगी-
एक अदद आला कत्ल कुल्हाड़ी।
गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल थाना महराजगंज रायबरेली।
2. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह थाना महराजगंज।
3. उ0नि0 सौरभ मलिक थाना महराजगंज।
4. आरक्षी उदित थाना महराजगंज रायबरेली।
5. आरक्षी संदीप यादव थाना महराजगंज रायबरेली।