भूख हड़ताल के कारण किसान नेताओं की हालत बिगड़ी, अप्रिय घटना  होने का अंदेशा 

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी व उनके साथी बबलू सिंह की लगातार तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी है। बीती शाम को हालत बिगड़ने पर एसडीएम अमृतपुर व सीओ अमृतपुर ने जमापुर स्थित धरना स्थल से जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया था। उस समय भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष ने कहा था विधायक सुशील शाक्य के कहने पर मेरे ऊपर प्रशासन द्वारा दबाव बनाया जा रहा है, जबकि मैं शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठा था । शासन प्रशासन से मुझे कोई लेना देना नहीं है। बीते दिनों अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के बयान को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला अध्यक्ष व उनके साथी की भूख हड़ताल जारी है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम दोनों भूख हड़ताल करने वाले किसान नेताओं के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। आज दोपहर में भारत किसान नेता बबलू सिंह की हालत बिगड़ी। उन्होंने दवा लेने से भी इनकार कर दिया। बबलू सिंह ने बताया कि उन्हें अपने साथ अप्रिय घटना होने का अंदेशा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने कहा है कि जब तक अमृतपुर विधायक माफी नहीं मांगेंगे तब तक हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला अध्यक्ष ने कहा है कि मेरे पिता हार्ट पेशेंट है। उनकी हालत बिगड़ी या उन्हें कोई परेशानी हुई तो उसका पूरा जिम्मा अमृतपुर विधायक व जिला प्रशासन का होगा।