भाजपा विधायक के विवादित बयान से भाकियू भानु गुट के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने खोला मोर्चा 193 विधानसभा के विधायक सुशील शाक्य के द्वारा मांगी गई माफी से संतुष्ट नहीं पदाधिकारी कहां व

*भाजपा विधायक के विवादित बयान से भाकियू भानु गुट के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने खोला मोर्चा 193 विधानसभा के विधायक सुशील शाक्य के द्वारा मांगी गई माफी से संतुष्ट नहीं पदाधिकारी कहां विधायक के खिलाफ हो कार्रवाई अनशन पर बैठे जिला अध्यक्ष ने जल भोजन त्याग दिया



अमृतपुर । फर्रुखाबाद


क्षत्रिय समाज पर विवादित वयान को लेकर भाजपा विधायक के खिलाफ भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी धरनें पर बैठ गये| वर्तमान भाजपा विधायक सुशील कुमार शाक्य 193 विधानसभा के विवादित बयान को लेकर जिला अध्यक्ष ने उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की जा रही है|
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमवंशी जमापुर चौराहे निकट पूर्व प्रधान अनूप अग्निहोत्री की दुकान के सामने धरने पर बैठ गये | भाकियू जिलाध्यक्ष नें भाजपा विधायक सुशील शाक्य के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है| और उन्होंने बताया कि वह क्षत्रिय समाज से है लिहाजा उनका समाज विधायक के वयान से आहत हुआ है| जब तक विधायक पर कार्यवाही नही होगी वह धरनें से नही उठेंगे| यहाँ तक की विधायक की सदस्यता भी रद्द करनें की मांग की गयी है| नरेंद्र सोमवंशी के साथ क्षेत्र के अन्य क्षत्रिय समाज के लोग भी धरनें पर पंहुच गये । यह है विधायक का वयान भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक सुशील शाक्य नें कहा कि हमारे इतिहास में ठाकुर शब्द है ही नही| महाराणा प्रताप के आगे ठाकुर लगा देखा, आल्हा उदल, कन्नौज के राजा जय चंद्र, पृथ्वी राज चौहान हुए| उनके नाम के आगे ना ही ठाकुर शब्द है ना सिंह लिखते थे| ठाकुर की पदवी है जो मुगल शासक अकबर नें शुरू की थी| आज कल की सरकार पदवी देती है उस समय ठाकुर की पदवी दी जाती| यह पदवी अंग्रेजो के समय तक रही| अंग्रेजो नें ही राय बहादुर की पदवी दी| हमारे देश में कुछ लोग सिंह बन गये| हमारे देश में 200 साल पहले कोई सिंह नही थे| सिंह शब्द गुरु गोविन्द सिंह ने नाम के आगे सिंह लगवाया था | उन्होंने नें ही सिंह सेना बनायी|
इस बयान को देखते हुए भाजपा विधायक सुशील शाक्य पर कई क्षत्रियों समाज का निशाना अब विधायक के ऊपर कार्रवाई को लेकर हो रही मांगे सदस्यता रद्द कराए जाने को लेकर की जा रही नारेबाजी भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों का नारा नहीं हुई कार्रवाई तो नहीं हटे का धरना । भाजपा विधायक द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांगी गई माफी से संतुष्ट नहीं भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारी कार्यवाही को लेकर धरने पर डटे । भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने जल बा भोजन को त्याग धरने पर भारी संख्या में बैठे कार्यकर्ता