सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आई महिला की बाइक से गिरकर मौत 


जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने आई महिला की वापस घर लौटते समय बाइक से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम शशि पत्नी वीर बहादुर सिंह बताया जा रहा है जो बिरसिंहपुर की रहने वाली है। महिला अपने बेटे सोनू सिंह के साथ राजेपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने के लिए गई थी। दवा लेकर घर वापस लौटते समय कुतलूपुर पेट्रोल टंकी के सामने अचानक मोटरसाइकिल से गिर कर गयी। मोटरसाइकिल से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आई तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन महिला को अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे अपने घर ले गए। परिजनों में कोहराम मच गया।चीख-पुकार मच गई। गांव में सन्नाटा छा गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। उसके बेटे सोनू का रो रो कर बुरा हाल है।परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।गांव में भी सन्नाटा छाया हुआ है।